अरविंद केजरीवाल को अब 29 जून को कोर्ट में पेश करेगी CBI, पत्नी से मिलने और घर के खाने की इजाजत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विशेष अदालत ने तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा दिया है। इस एक्शन सुनीता केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीएम केजरीवाल के ऊपर लगे आरोपों को फर्जी बताते हुए कहा कि पूरा सिस्टम इस कोशिश में लगा है कि वह बंदा (अरविंद केजरीवाल) जेल से बाहर न आए। इस बीच कोर्ट ने एक आवेदन पर विचार करते हुए अरविंद केजरीवाल को पत्नी से मिलने और घर का खाना खाने की इजाजत दे दी है।

सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने अदालत से केजरीवाल की हिरासत मांगी। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसले में केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

Arvind Kejriwal in court on June 29

Recommended Video

    अरविंद केजरीवाल को अब 29 जून को कोर्ट में पेश करेगी CBI, पत्नी से मिलने और घर के खाने की इजाजत

    पेशी के दौरान केजरीवाल के अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने अदालत से मांग की कि रिमांड अवधि के दौरान केजरीवाल को घर का खाना और दवाइयां देने की अनुमति दी जाए। साथ ही केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और अन्य दो वकीलों को आधा-आधा घंटा मिलने का समय दिया जाए। केजरीवाल की ओर से यह भी कहा गया कि वह सोने से पहले गीता पढ़ते हैं इसलिए उन्हें गीता पढ़ने की इजाजत दी जाए।

    अदालत ने केजरीवाल की इन मांगों को मंजूर कर लिया। अदालत ने कहा कि CBI हिरासत के दौरान केजरीवाल को गीता की पुस्तक उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा अदालत ने सीबीआई की हिरासत के दौरान केजरीवाल को चश्मा, दवाएं रखने और घर का बना खाना खाने की अनुमति दी है। इसके अलावा वे रोजाना एक घंटा पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कर सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+