प्रणब मुखर्जी के बाद अब रामनाथ कोविंद के लिए महेश शर्मा को खाली करना होगा बंगला

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए घर खाली कराया गया अब कोविंद के लिए करना होगा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद और केंद्र में मंत्री महेश शर्मा को एक बार फिर अपना सरकारी आवास बदलना होगा। जबकि कुछ दिन पहले ही उनका घर बदला गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बंगले में महेश शर्मा रहे रहे हैं। उसमें राष्ट्रपति चुनाव तक एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद रहेंगें, इसलिए उन्हें बंगला खाली करने को कहा गया है।

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए घर खाली कराया गया, अब कोविंद के लिए करना होगा

संस्कृति एंव पर्यटन मंत्री महेश शर्मा को 2014 में चुने जाने के बाद बाकी मंत्रियों की तरह ही उन्हें भी सरकारी आवास आवंटित किया गया, लेकिन उन्हें 2014 से ही बार-बार अपना घर बदलना पड़ा है। महेश शर्मा को एक साल पहले ही 10 राजाजी मार्ग पर स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था, यहां देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रहते थे। एक साल बाद ही महेश शर्मा को यह घर खाली करने को कह दिया गया, जो अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आवास बनाया जाएगा जिनका कार्यकाल इस वर्ष 24 जुलाई को खत्म होगा।

10 राजाजी मार्ग के बाद शर्मा को 10 अकबर रोड पर स्थित एक सरकारी आवास आवंटित किया गया जो बीजेपी मुख्यालय के करीब है। अब महेश शर्मा को इस घर को भी खाली करने को कहा है। यहां पर बीजेपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राम नाथ कोविंद निवास करेंगे। हालांकि इस निवास को उन्हें अस्थाई तौर पर ही खाली करने के आदेश हैं। रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद (उनकी जीत को तय माना जा रहा है) उनके राष्ट्रपति भवन में चले जाने के बाद महेश शर्मा को फिर से 10 अकबर रोड स्थित आवास दे दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+