दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग में अतिक्रमण! PWD विभाग ने चलाया बुलडोजर
दिल्ली में लोकनिर्माण विभाग ने अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। डीडीयू मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय के निर्माणाधीन भवन के अंतर्गत एक अवैध निर्माण गिरा दिया।

Bulldozer at under construction Headquarter: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अवैध निर्माण पर लोक नि निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस मुख्यालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंतर्गत एक अवैध निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई की। शुक्रवार को ये अवैध निर्माण गिरा दिया गया। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब कोर्ट से मानहानि मामले में दो साल की सजा पाने के पाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म हो गई। वहीं दूसरी अडानी को लेकर अमेरकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में किए दावे की जांच की लिए जेपीसी गठित करने की विपक्ष मांग कर रहा। शुक्रवार को विरोध कर रहे कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दिल्ली पुलिस ने हिरासत लिया था।
शुक्रवार को दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बन रहे कांग्रेस मुख्यालय के दफ्तर में लोक निर्माण विभाग ने बुलडोजर चला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर की सीढ़ियां अवैध कब्जा करके बनाई गईं थीं, जिन्हें गिरा दिया गया। दरअसल, पीडब्ल्यूडी विभाग ने दीन दयाल उपाध्याय रोड पर बने फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग कार्रवाई कर रहा है। कांग्रेस दफ्तर का सीढ़ियों का एक हिस्सा आ रहा था, जिसे हटा दिया गया।
कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
गुजरात की सूरत कोर्ट में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। ये मामला वर्ष 2019 के आम चुनाव का था, जब राहुल वायनाड से सांसद थे। लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद दफ्तर पर बुलडोजर कांग्रेस के खिलाफ दोहरे एक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इसे कांग्रेस पार्टी के लिए दोहरा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे (Rahul Gandhi after Disqualification) पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा नाम लिए बिना कहा कि वो अपने इरादों से हटने वाले नहीं है, क्योंकि वे देश की आवाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।"
AAP दफ्तर पर भी चला था बुलडोजर
डीडीयू मार्ग पर ही आम आदमी पार्टी का भी दफ्तर है। कुछ दिन पहले वहां भी अतिक्रमण पर लोक निर्माण विभाग ने एक्शन लिया था। हालांकि नोटिस के बाद पार्टी की ओर से खुद कार्यालय के अवैध निर्माण को हटा लिया गया था। फुटपाथ पर बने पोर्टा केबिन हटाया गया था।
Recommended Video

-
Delhi Budget 2026: खीर से शुरू हुआ बजट सत्र! CM रेखा गुप्ता का अनोखा अंदाज, क्या है इस परंपरा का मतलब -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: शहीद दिवस पर आज दिल्ली में क्या खुला, क्या बंद? ये रहा छुट्टियों का पूरा अपडेट -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Delhi Water Cut: दिल्ली का चंद्रावल प्लांट ठप, करोल बाग-वसंत विहार सहित इन इलाकों में 3 दिन नहीं आएगा पानी -
PNG Connection: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच दिल्ली में अब घर-घर पहुंचेगी पाइप गैस! NDMC ने लिया बड़ा फैसला -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications