दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में DGCA ने इन चार अपार्टमेंट की बिल्डिंग हाइट को कम करने का दिया आदेश

नई दिल्ली, सितंबर 05। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एविएशन वॉचडॉग डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) को D-6 सोसाइटी के चार अपार्टमेंट की बिल्डिंग की हाइट को कम करने के निर्देश दिए हैं। ये चार अपार्टमेंट हैं- गंगा, यमुना, नर्मदा और सरस्वती। इन अपार्टमेंट की बिल्डिंगों की हाइट को अब कम किया जाएगा। DGCA के इस आदेश से यहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं।

Building

26 अगस्त को DIAL ने की बिल्डिंगों की पहचान

आपको बता दें कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण के बाद DGCA ने 26 अगस्त को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास अवरोध पैदा करने वाली बिल्डिंगों की पहचान की थी। इसमें वसंत कुंज की इन इमारतों का नाम भी शामिल है। DIAL ने साल 2016 में किए गए इस सर्वे की रिपोर्ट को हाल ही में सबमिट किया है। इस रिपोर्ट में गंगा, यमुना, नर्मदा और सरस्वती अपार्टमेंट की इमारतों को फ्लाइट सेवा में बाधा उत्पन्न करने के रूप में चिह्नित किया है।

इस आदेश के बाद डीडीए ने संबंधित विभाग को भवन के शीर्ष चार अपार्टमेंट की ऊंचाई में कमी के संबंध में नोटिस जारी किया है। डीडीए के एक नोटिस में कहा गया है कि नोटिस जारी होने के 60 दिनों के भीतर उक्त 15 टावरों की ऊंचाई को अनुमेय सीमा तक कम करने या 60 दिनों के भीतर डीजीसीए को अपील दायर करने के लिए जारी किया गया है। डीजीसीए और डीडीए के इस आदेश से चार अपार्टमेंट में रहने वाले लोग चिंतिंत हैं। वहीं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए इस आदेश का विरोध किया है।

आरडब्ल्यूए ने इस आदेश के खिलाफ असंतोष दिखाया है कि निवासियों से परामर्श किए बिना अंतिम आदेश कैसे पारित किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+