दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में भरभराकर गिरी इमारत
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में गुरुवार को एक इमारत भरभराकर गिर गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में गुरुवार को एक इमारत भरभराकर गिर गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, घटना के संबंध में दोपहर करीब 1.20 बजे एक कॉल आई, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बारे में और अधिक जानकारी मिलते ही आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि बचाव अभियान के लिए तुरंत दमकल की तीन गाड़ियां वहां भेजी गईं। पता चला कि घर का एक हिस्सा गिर गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर ने भी कहा कि घटना स्थल से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। वहीं डीसीपी जयकर ने कहा कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: फिर बढ़े कोरोना के मरीज, 24 घंटों में 18454 नए केस, 160 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications