Delhi News: जहांगीरपुरी में दो मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, एक व्यक्ति की मौत, 4 को बचाया गया
Jahangirpuri House Collapsed: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को हुई इस घटना में मलबे से चार लोगों को जिंदा बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है क्योंकि आशंका है कि मलबे में अभी भी एक या दो और लोग फंसे हो सकते हैं।
यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुई, जब जहांगीरपुरी में इमारत का एक हिस्सा ढह गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा को दोपहर 12:51 बजे एक कॉल मिली, जिसमें उन्हें स्थिति के बारे में बताया गया। पांच दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, उसके बाद स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया।
कई दमकल गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीम फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे से अब तक चार लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है, जबकि एक शव बरामद किया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल ऑफिसर सीएल मीना ने बताया कि .एक शव बरामद कर लिया गया है। ऐसी संभावना है कि 1-2 लोग अंदर फंसे हुए हैं। यह G+2 बिल्डिंग थी। सर्च ऑपरेशन जारी है।
बहरहाल यह कोई अकेली घटना नहीं है, दिल्ली में बारिश के दिनों में ऐसी ही दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में सब्जी मंडी इलाके में एक इमारत ढह गई, जिसमें एक व्यक्ति को बचा लिया गया, लेकिन बाद में हिंदू राव अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह हादसा घंटाघर रॉबिन सिनेमा के पास सुबह करीब 9 बजे हुआ, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों ने बचाव कार्य शुरू किया।












Click it and Unblock the Notifications