दिल्ली में पराठा विक्रेता और डॉक्टर्स में मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने
नई दिल्ली, 1 जुलाई: एक ओर पूरा देश नेशनल डॉक्टर्स डे मना रहा, तो वहीं दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में तीन डॉक्टर्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर वार करते नजर आ रहे हैं।

डीसीपी साउथ के मुताबिक कुछ डॉक्टर गौतम नगर में भगत सिंह वर्मा की दुकान पर गए थे। इसके बाद उन्होंने उनके साथ शराब का सेवन किया। फिर उनमें मारपीट हुई, जिसमें दो डॉक्टर, दुकानदार और उनका बेटा घायल हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना में घायल डॉ. सतीश ने कहा कि पराठा विक्रेता ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। इसके बाद उनमें बहस हुई और उन्हें थप्पड़ मारा गया। फिर 30 लोग लोहे की छड़ें लेकर आए और उनकी पिटाई की। अगर पुलिस का कहना है कि हम लोगों ने शराब पी हुई थी, तो वो दुकानदार से सबूत मांगे।
वहीं मामले में दुकानदार भगत एस वर्मा ने कहा कि मैं रात को अपनी दुकान पर ही था और थोड़ी शराब पी ली थी। इसी दौरान तीन डॉक्टर वहां पहुंचे और उनमें से सतीश नाम का शख्स उन्हें परेशान करने लगा। इसके बाद उनके साथ मारपीट हुई। फिर उन्होंने फोन करके अपने बेटे को बुलाया। जब वो लोग वहां पहुंचे तो सतीश ने उन्हें भी धक्का दे दिया, क्योंकि वो नशे में थे। जिस वजह से उन लोगों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications