दिल्ली-NCR के 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में बड़ा खुलासा, पता लगा कहां से भेजे गए थे ईमेल?
Delhi-NCR Schools Bomb threat: दिल्ली-एनसीआर की लगभग 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस महीने की शुरुआत में 150 स्कूलों में बम होने की धमकी देने वाले ई-मेल से बड़ा हड़कंप मचा था। अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा अपडेट साझा किया है।
दिल्ली पुलिस ने बम की धमकी वाले ईमेल के आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) एड्रेस का पता लगा लिया है, जो 1 मई को राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के लगभग 150 स्कूलों को भेजे गए थे। जानकारी के मुताबिक ये मेल हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भेजे गए थे।

बम धमकी वाले ईमेल का आईपी पता बुडापेस्ट से मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आगे की जांच के लिए हंगरी में जांच एजेसियों के संपर्क में है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को इस चीज की जानकारी साझा की।
mail.ru सर्वर से भेजे गए मेल
दरअसल, आईपी एड्रेस इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक डिवाइस को निर्दिष्ट एक विशिष्ट पहचान संख्या है। ई-मेल कथित तौर पर 'मेल डॉट आरयू' सर्वर से भेजे गए, जिसमें दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं, जिसके बाद बड़े पैमाने पर निकासी और तलाशी शुरू की गई थी।
इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी कहा कि फर्जी धमकी भरे ईमेल रूस स्थित सेवा मेल सर्वर mail.ru के जरिए से भेजे गए थे। इंटरपोल के साथ तालमेल में दिल्ली पुलिस ने रूसी अधिकारियों से कई जानकारी हासिल की है।
दिल्ली पुलिस को गहरी साजिश का शक
दिल्ली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज करने के बाद इंटरपोल के जरिए रूस स्थित मेलिंग सर्विस कंपनी 'mail.ru' से संपर्क किया। वे बम की अफवाह के पीछे की साजिश और मकसद को उजागर करने के लिए ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए आईपी पते, भेजने की पहचान और ईमेल के सोर्स की जांच कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications