राकेश टिकैत बोले- किसान आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं, मोदीजी अब तो नफरत छोड़कर हक दो
नई दिल्ली, जून 26: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं। दूर-दराज से अब भी लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। एक बार फिर ट्रैक्टर रैली होने जा रही है। सरकार चाहे तो बातचीत शुरू कर सकती है। टिकैत ने कहा, "हमारा यह आंदोलन चलता रहेगा। सरकार को समझ लेना चाहिए... बिल वापसी ही किसानों की घर वापसी होगी।"
Recommended Video

"मोदीजी...किसानों को उनका हक दो"
भाकियू के प्रवक्ता ने बताया कि, किसानों की ट्रैक्टर रैली 26 तारीख को ही हो रही है, ऐसा पहले भी हो चुका है। हर महीने यहां दो बार लोग बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ आएंगे। इस बार सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से ट्रैक्टर आए हैं। इसके अलावा टिकैत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "मोदी जी.. अब तो सड़कें भी घर लगने लगी हैं और दिनचर्या भी उसी तरह से बन गयी है। लेकिन किसान थकने वाले नहीं हैं। अब तो किसानों के प्रति नफरत छोड़कर उनका हक दो।"

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टरों का जमावाड़ा
हजारों किसान बीते दो दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले दिल्ली से सटे इलाकों में जुटे हैं। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टरों का जमावाड़ा लगा हुआ है और उनकी रिहर्सल की भी खबर आई है।

ट्रैक्टर रैली के बारे में भाकियू नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि, 4 लाख से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ लाखों किसान सरकार को दम दिखाएंगे। वे चाहते हैं कि, कृषि कानून रद्द हों। उन्होंने कहा कि, लोग इकट्ठा हो रहे हैं। हमारी बैठक होगी, जिसमें रणनीति तैयार होगी। वैसे लाखों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ तैयार हैं। जैसे ही उद्घोष होगा, किसान दिल्ली में ठियां जमा देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications