'बीजेपी मुप्त की योजनाएं बंद कर देगी', संजय सिंह ने दिल्ली की जनता को दी चेतावनी
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी जोरशोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। बीते दिनों आप ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी। उसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस के नेता आप के खिलाफ हमलावर हैं। इस बीच आप सांसद संजय सिंह ने हमला बोला है।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा "बीजेपी मुफ्त के स्कीम के खिलाफ है और दिल्ली में बीजेपी सारी मुप्त योजनाएं बंद करना चाहती है। हम दिल्ली के हर एक मतदाता के घर जाएंगे और बताएंगे की रेवड़ी जारी रहेगी। चाहे पीएम मोदी की सरकार हमारी इस नीति का जितना विरोध कर लें।"

अडानी की गिरफ्तारी हो
संजय सिंह ने अडानी प्रकरण को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि ईडी और सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठाए। संजय सिह ने कहा कि अमेरिका की जांच एजेंसी ने बताया कि गौतम अडानी के भतीजे सागर अदानी ने अधिकारियों को 2200 करोड़ रुपए की रिश्वत खिलाकर महंगी बिजली बेची है। रिश्वत खिलाने के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। इसके बाद ही अमेरिकी न्यायालय ने गौतम अदाणी और सागर अडानी के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया। जब अमेरिका में अदानी के ख़िलाफ़ जांच चल रही थी तो भारत में SEBI, ED और CBI क्यों चुप बैठें? अधिकारियों से अदानी के ख़िलाफ़ एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है?
वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी बीजपी पर निशाना साधा है। गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार जनता को सुविधाएं दे रही थी। क्या जनता मानती है की रेवड़ी सही है। बीजेपी रेवड़ी के खिलाफ है। अगर गलती से भी बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई तो जनता को मिलने वाली सारी सुविधाएं (मुफ्त बिजली, पानी) बंद कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications