दिल्ली: 'BJP वाले जब अपनी उपलब्धियां गिनाते हैं, तो सबसे अहम उपलब्धि बताना ही भूल जाते हैं', AAP ने कसा तंज
आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जब अपनी उपलब्धियां गिनाते हैं, तो सबसे अहम उपलब्धि बताना ही भूल जाते हैं। चरम पर पहुंची महंगाई और बेरोजगारी की बात ही नहीं करती।
तभी इन्हें चुनाव जीतने के लिए अपने काम गिनवाने के बजाय, अरविंद केजरीवाल और विपक्ष पर हमला करना पड़ रहा है। भाजपा वाले सही ही कहते हैं। ये भाजपा के 10 साल के रिपोर्ट कार्ड का चुनाव है। देश को बेरोजगारी और महंगाई में विश्वगुरु बनाने का रिपोर्ट कार्ड, हर भ्रष्टाचारी को अपनी पार्टी में शामिल करने का रिपोर्ट कार्ड।

आप ने कहा कि देश के संविधान में आस्था रखने वाले लोग बीजेपी से सावधान हो जाएं। बीजेपी वाले देश में दलितों और पिछड़ों को आगे बढ़ते हुए नहीं देख पा रहे हैं। ये लोग दलितों को रोकने की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली एमसीडी में इस बार दलित समाज का मेयर बनना था, लेकिन इन्होंने चुनाव रद्द करके अपनी दलित विरोधी मानिसकता और संविधान को खत्म करने का एक और प्रमाण दिया है।
यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में CM नीतीश की पार्टी JDU के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, एक की हालत गंभीर
MCD Act के अनुसार, MCD के तीसरे साल में, मेयर का पद दलित समाज के पार्षद के लिए आरक्षित होता है। इस बार मेयर का चुनाव कैंसिल कर के, भाजपा ने अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखा दी है। बाबसाहेब के संविधान ने इस देश के दलितों को अधिकार दिया हैं, लेकिन भाजपा वो अधिकार छीनना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications