दिल्‍ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने किया हंगामा, AAP ने की माफी मांगने की मांग

दिल्‍ली विधानसभा में सत्र के दौरान भारतीय जनता दल के विधायकों ने सोेमवार को जमकर हंगामा किया। भाजपा के विधायकों ने ऐसा हंगामा किया कि अध्‍यक्ष को भाजपा विधायकों को सदन से बाहर भेजना पड़ा। वहीं अब आप आदमी पार्टी के विधायकों ने मांग की है कि सदन में हंगामा करने वाले भाजपा विधायक माफी मांगे।

delhi vidhansabha

दरअसल, भाजपा के विधायकों ने जब बोर्ड घाेटाले से संबंधी दिल्‍ली सरकार की चर्चा करवाने की मांग की लेकिन विधानसभा अध्‍यक्ष ने चर्चा करने से इनकार कर दिया था। जिस पर भाजपा विधायकों ने ऐसा हंगामा किया कि अध्‍यक्ष को मार्शल के जरिए भाजपा विधायकों को सदन से बाहर करना पड़ा।

सदन से बाहर निकाले जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ भाजपा विधायकों ने दिल्‍ली विधानसभा परिषद स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना दिया। भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली केजरीवाल सरकार ने जल बोर्ड में घोटाला किया है और केजरीवाल सरकार इस मामले को दबाने में जुटी हुई है1

चूंकि भाजपा विधायकों के प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भी शामिल हुए जिस पर आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने आपत्ति जताई और विधानसभा परिसर में भाजपा के विधायकों के धरने में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के शामिल होने का जबरदस्‍त विरोध किया।

आप विधायक ने इसके संबंध में विधानसभा अध्‍यक्ष को एक पत्र लिख कर शिकायत की इसके साथ ही आप विधायकों ने अध्‍यक्ष से मांग की है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा परिषद का दुरुपयोग किया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उनको विधानसभा में प्रवेश दिलवाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+