सीएम ऑफिस में धरना दे रहे भाजपा विधायक का आरोप- केजरीवाल ने टॉयलेट में लगवा दिया ताला, शेयर की वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली एक तरफ सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन सोमवार से एलजी दफ्तर में धरने पर हैं तो वहीं बुधवार से भाजपा विधायक और आप के बागी एमएलए कपिल मिश्रा सीएम आवास पर धरना दे रहे हैं। सीएम दफ्तर पर धरना दे रहे बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने ऑफिस के टॉयलेट पर ताला लगवा दिया है।

bjp mla protest in delhi cm arvind kejriwal office

गुप्ता ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा है किअरविंद केजरीवाल के कार्यालय में पानी की मांग को लेकर 20 घंटे से बैठे हैं, रात भर मच्छरों से परेशान रहे और सीएम ने ऑफिस के टॉयलेट पर भी ताला लगवा दिया है। गुप्ता ने लिखा है कि आम आदमी पार्टी की नौटंकी को बेनकाब करने के लिए हमारा धरना जारी रहेगा।

अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ सोमवार शाम 5.30 बजे उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे थे और मांगें पूरी न होने पर वहीं धरने पर बैठ गए। मंगलवार से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भूख हड़ताल पर हैं, बुधवार को मनीष सिसोदिया ने भी अनशन का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल और उनके साथी मंत्री नेता उपराज्यपाल अनिल बैजल से आईएएस अधिकारियों की हड़ताल तुरंत खत्म कराने, काम रोकने वाले आईएएस अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें और राशन की डोर-स्टेप-डिलीवरी की योजना को मंजूर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+