दिल्ली दंगों को लेकर क्या बोल गए भाजपा विधायक Nand Kishor Gurjar, अब बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Nand Kishor Gurjar: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य संगठनों द्वारा पूर्वी दिल्ली में रविवार 09 अक्टूबर को 'विराट हिंदू सभा' का कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसके कई कथित वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक वीडियो गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishor Gurjar) का भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में वो (नंद किशोर गुर्जर) 2020 में हुए दंगों में अपनी भूमिका स्वीकार करते दिख रहे हैं।

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का कहना है कि वह लोनी में हुई हिंसा को लेकर बोल रहे थे। उन्होंने इस बात से साफ तौर पर इनकार किया कि वह दंगों के दौरान दिल्ली में आए थे। इस दौरान लोनी से भाजपा विधायक गुर्जर ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा, 'दिल्ली में हुए दंगों से मेरा क्या लेना-देना है? मैं वहां नहीं गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने उस कार्यक्रम में कहा था कि मैं लोनी में 25,000 लोगों के साथ तैयार था, इसलिए यहां कोई दंगा नहीं हुआ, जबकि दिल्ली में दंगे हुए।'
दरअसल, रविवार को आयोजित वीएचपी के इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेताओं ने शिरकत की थी। जिसमें कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भाषण दिए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वीडियो में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर कहते हैं, 'हमारी बहन बेटी को कोई छेड़े तो उसे हम छोड़ते भी नहीं...दिल्ली के अंदर सीएए पर दंगा हुआ। तब ये जिहादी हिंदुओं को मारना शुरू किए। तो आप लोग थे...अपने घर में घुसा दिया। हमारे ऊपर आरोप लगा दिया कि हम 2.5 लाख लोग दिल्ली में ले के घुसे। हम तो समझाने के लिए गए थे। लेकिन हम पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया कि हमने जिहादियों को मारने का काम किया। हम जिहादियों को मारेंगे, हमेशा मारेंगे।'
विराट हिंदू सभा कार्यक्रम का आयोजन सुंदर नगरी में इस महीने की शुरूआत में मनीष नाम के एक शख्स की हत्या के विरोध में किया गया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों ने कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषणा दिए हैं, जिससे विवाद हो गया है। दरअसल, जो वीडियो सामने आया है उसमें गुर्जर कहते हुए सुने जा सकते है कि, 'दिल्ली में सीएए को लेकर दंगे हुए। जेहादियों ने हिंदुओं को मारना शुरू कर दिया। आप लोग वहां थे, आपने हमें अंदर जाने दिया। मुझ पर ढाई लाख लोगों के साथ दिल्ली में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया।'
इस कार्यक्रम में पश्चिम दिल्ली से भाजपा संसद परवेश वर्मा ने एक समुदाय का बहिष्कार करने का कथित रूप से आह्वान किया। दिल्ली पुलिस ने दिलशाद गार्डन इलाके में बिना इजाजत कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications