video: भाजपा मेयर ने गाया ऐसा राष्ट्रगान कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
भाजपा के मेयर रविंद्र गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो राष्ट्रगान गलत तरीके से गा रहे हैं।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनडीएमसी ) के मेयर रविंद्र गुप्ता का गलत राष्ट्रगान गाते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो राष्ट्रगान के शब्दों का अर्थ का अनर्थ कर रहे हैं।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के सिनेमा हॉल में हर शो से पहले राष्ट्रगान बजाए जाने के आदेश के बाद देशभर से कई ऐसी खबरें आई हैं, जब सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान के दौरान खड़े ना होने पर कई लोगों के साथ मारपीट की गई है।
खबरों के मुताबिक 20 से ज्यादा लोग राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार भी हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जमकर तारीफ करने वाली भारतीय जनता पार्टी के मेयर के राष्ट्रगान को गाने के तरीके ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
एनडीएमसी के मेयर रविंद्र गुप्ता का राष्ट्रगान के समय का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो भारत की जगह जारत, और जया हे की जगह जया होए बोलते हुए दिख रहे हैं। कई जगह वो चुप होते और शब्द भूलते भी दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पूछ रहे लोग, यही है देशभक्ति
वीडियो में रविंद्र गुप्ता के साथ कई और भी कई लोग राष्ट्रगान गाते दिख रहे हैं। रविंद्र गुप्ता के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है।
सियोना गोगई नाम की ट्विटर यूजर ने रविंद्र गुप्ता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भाजपा नेता को राष्ट्रगान भले याद ना हो लेकिन आखिर में बड़ी शान से भारत माता की जय का नारा लगा दिया है। देखिए वीडियो जो सियोना ने शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications