दिल्ली में बीजेपी को तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पकड़ा AAP का हाथ
Delhi Politics: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी नेता ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर की दक्षिण दिल्ली और दिल्ली देहात में क्षेत्र में खास पहचान रही है। वो तीन बार विधायक और तीन बार काउंसलर भी रहे हैं।
आप में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए काम से प्रभावित हूं। आज मैनें पूरा मन बनाकर मैं भारतीय जनता पार्टी से अपने संबंध तोड़कर और अरविंद केजरीवाल के साथ काम करने का पूर्ण रूप से मन बना चुका हूं। आज इन्हीं के सामने मुझे पार्टी में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

आगे तंवर ने कहा कि उन्होंने कहा है कि मैं अपने क्षेत्र में और विधानसभा में और दिल्ली में भी ये भी कह सकता हूं कि पूरे एनसीआर में भी जब से मेरा कार्यकाल रहा है तब से लेकर अब तक क्षेत्र की तन मन धन से सेवा की है। जो भी समाधान बन पाया है, चाहे क्षेत्र के विकास को लेकर के हो, जिस पार्टी में रहा हूं, मैंने उसे पूरा किया है।
वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ब्रह्ना सिंह तंवर के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से तीन टर्म विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की AAP सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। आज बीजेपी के बड़े नेता और तीन बार के विधायक और तीन बार पार्षद रहे ब्रह्म सिंह तंवर अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ब्रह्म सिंह तंवर के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और सामाजिक लोग भी बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications