तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत: जेपी नड्डा पहुंचे कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर, की पूजा अर्चना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। चुनाव परिणाम से एक दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्वालियर के ऐतिहासिक शनि मंदिर की शरण में पहुंचे थे। जहां ऐती पर्वत पर स्थित प्राचीन शनि मंदिर पर पहुंचकर जेपी नड्डा और उनकी पत्नी ने पूजा अर्चना की और शनि देव पर तेल अर्पित किया था।

वहीं तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए नड्डा ने कहा कि, चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश ने समझ लिया है कि अगर कोई गांव को कोई मजबूती दे सकता है तो वह PM नरेंद्र मोदी हैं। इन नतीजों ने संदेश दिया है कि गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति, जनजाति को कोई सम्मान दे सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शने के पीछे जितना पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हाथ उसस कम बीजेपी नेताओं का भी नहीं। शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह के पूरे संगठन को मजबूती देने के लिए दिन रात काम किया वो वाकई अन्य दलों के लिए एक उदाहरण हो सकता है। जेपी नड्डा बीजेपी संगठन के वही नेता हैं, जिन्होंने चुनाव के दौरान में अप्रिय घटना पर शोक व्यक्त करने लिए व्यकिगत समय भी पार्टी को मजबूती देने में लगा दिया।
Recommended Video
बीजेप के चुनावी अभियान के दौरान 13 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ गंगा देवी का निधन हो गया था। वो 106 वर्ष की थीं और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रहती थी। बताया जाता है कि नड्डा जब भी हिमाचल दौरे पर जाते थे तो वो अपनी बुआ के घर जरूर जाते थे। लेकिन चुनाव और पार्टी के दायित्वों के चलते वे चुनावी कार्यक्रम के बीच को स्थगित करना उचित नहीं समझा। हालांकि ये एक कठिन समय होता जब परिवार और कर्तव्य के बीच किसी एक को चुनना होता है।












Click it and Unblock the Notifications