Delhi Election 2025: BJP पूर्वांचली वोटर के नाम कटवा रही है', संजय सिंह का बड़ा आरोप
Delhi Assembly Election 2025: चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ राजधानी में सियासी दंगल का शुरु हो गया है। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इसी बीच रोहिंग्या का मुद्दा फिर से गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वीडियो जारी कर बीजेपी पर आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी पूर्वांचलियों को लगातार अपमानित कर रही है।
"पूर्वांचलियों को लगातार अपमानित कर रही है बीजेपी"
संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहते हैं, बीजेपी लगातार उनके वोट कटवा रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ने पूर्वांचलियों को मंत्री, सांसद और विधायक बनाया। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, कच्ची कॉलोनियों में सड़कें बनवाई है।

उन्होंने कहा, यू पी बिहार पूर्वांचल के भाइयों को रोहंगियाँ बांग्लादेशी कहने वाली BJP ये भूल गई है कि अरविंद केजरीवाल ने सबसे ज़्यादा टिकट पूर्वांचल के भाइयों को दिया, सैंकड़ों छठ घाट बनाए और कच्ची कालोनियों में हज़ारों करोड़ के काम कराये।
गौरतलब है कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा दिए गए बयान को लेकर आम आदमी पार्टी अभी तक बीजेपी पर हमलावर है। इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि सदन में पूर्वांचल के लोगों को घुसपैठिया कहा गया। क्या हम यूपी-बिहार के लोग घुसपैठिया हो गए। हम संसद में हमेशा चिल्लाते रहे कि ये हिंदुस्तान के लोग हैं, लेकिन पूरी बीजेपी सिर्फ रोहिंग्या-रोहिंग्या चिल्ला रहे थे। हम कोई बांग्लादेशी नहीं है। कोई इसमें गोड्डा से, कोई सुल्तानपुर से, कोई पटना से, कोई मुजफ्फरपुर से यहां आकर रह रहे हैं। हम लोग अपने बच्चों को यहां पढ़ा रहे हैं। हम घुसपैठिया हो गए।












Click it and Unblock the Notifications