'BJP के पास बेईमानी में Phd है', मेयर चुनाव में हंगामे को लेकर AAP ने भाजपा पर बोला हमला

मेयर चुनाव में हंगामे को लेकर AAP ने भाजपा पर बोला हमला है। पार्टी का कहना है कि बेईमानी में भाजपा के पीएचडी है। बेईमानी करके वे मेयर पद का शपथ लेने को तैयार बैठे हैं।

Bjp aap mayor

दिल्ली मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासत कम होने का नाम ले रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा पार्षद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसे हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, हाउस में हंगामा करने वाले पार्षदों को निलंबित करने की मांग करते हुए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने AAP पर हमला पार्षदों के मारपीट करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि इससे पहले महिला पार्षदों के साथ इस तरह की घटना कभी नहीं हुई थी। हालांकि, भाजपा सांसद के आरोपों को आप ने निराधार बताया। साथ ही पार्टी ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए राजधानी में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी भाजपा पर मेयर चुनाव में हंगामे को लेकर हमला बोला। आप विधायक सौरभ ने कहा कि भाजपा वालों के पास बेईमानी में पीएचडी में है। भाजपा वाले बेईमानी करके मेयर पद की शपथ लेने को तैयार हैं। आपको बता दें कि 6 जनवरी को दिल्ली के मेयर चुनाव से पहले एमसीडी के चैंबर के अंदर भाजपा और आप पार्षदों के बीच झड़प हो गई थी। मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण को लेकर बवाल हो गया था। पीठासीन अधिकारी की तरफ से एलडरमैन मनोज कुमार को पहले शपथ लेने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद जोरदार हंगामा शुरू हो गया। इस पूरे मामले को लेकर आप ने दावा किया कि भाजपा ने चुनाव शुरू होने से पहले 10 मनोनीत बुजुर्गों को शपथ दिलाकर महापौर के चुनाव को पटरी से उतारने का प्रयास किया।

Recommended Video

    MCD Mayor Election: मेयर चुनाव के दौरान हंगामा, BJP पर भड़के Sanjay Singh | वनइंडिया हिंदी *News

    सांसद वर्मा ने आप पर लगाया ये आरोप
    समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए भाजपा सांसद वर्मा ने कहा कि हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि मुख्यमंत्री केजरीवाल गुंडे नगर पार्षदों को निलंबित नहीं करते। हमारी महिला नगर पार्षदों से मारपीट करने की गुंडे पार्षदों की हिम्मत कैसे हुई?वर्मा ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ऐसे में हम एलजी से गुंडे पार्षदों को निलंबित करने का अनुरोध करते हैं।

    भाजपा ने आप पर दो महिला पार्षदों अनीता और इंदर कौर पर हंगामे के बीच हमला करने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इस हंगामे में भाजपा पार्षद अनिता और इंदर कौर चोटिल हो गईं थीं। वहीं, आप ने आज भाजपा मुख्यालय के बाहर भी धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दक्षिणपंथी पार्टी ने 'बेईमानी' में पीएचडी की है। उन्होंने कहा, "उन्होंने (आप मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय) वाणिज्य में पीएचडी की है और भाजपा के लोग बेईमानी से पीएचडी करने के बाद शपथ लेने को तैयार हैं।"

    ये भी पढ़ें- सीएम भूपेश बोले- 'जहां भाजपा की हार हुई, वहां जा रहे केंद्रीय गृहमंत्री'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+