जाट समाज से भेदभाव कर रही है भाजपा; AAP का बड़ा आरोप
Delhi News: आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि भाजपा जाट समाज से भेदभाव करती है। उन्होंने कहा कि जाट समाज के साथ बहुत भेदभाव हो रहा है। नरेश बालियान जी को फिरौती मांगने वालों की 5 बार शिकायत करने पर जेल में डाल दिया, जब जमानत मिली तो उसी दिन Terrorism का केस लगा फिर से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि प्रेस वार्ता में प्रियंका कक्कड़ के साथ आप नेता अनुराग ढांडा, सुमेश शौकीन, वीरेंद्र कात्याल मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि 18 November को दिल्ली सरकार ने राघवेंद्र शौकीन जी को मंत्री बनाने की File भेजी थी जिस पर आजतक BJP बैठी है ताकि वो मंत्री ना बन पाएं। आगे प्रियंका कक्कड़ ने कहा, नरेश बालियान जी को फिरौती मांगने वालों की 5 बार शिकायत करने पर जेल में डाल दिया, जब जमानत मिली तो उसी दिन Terrorism का केस लगा फिर से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, आप नेता अनुराग ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी को किसान कौम से दिक्कत है। उन्होंने कहा जब किसान आंदोलन हो रहे थे। अपनी मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्हें खालिस्तानी और आतंकवादी कहा।
अनुराग ढांडा ने कहा कि "जब पहलवान अपनी मान सम्मान की लड़ाई लड़ रही थीं, तब उन्हें बदनाम किया गया। हरियाण में नारा देकर जाट समुदाय को अछूत बनाने की कोशिश की।"












Click it and Unblock the Notifications