Delhi Metro: सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में हुआ महा कलेश, नौजवान के साथ भिड़ गए अंकल, यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो से इन दिनों काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। यूं कहें कि दिल्ली मेट्रो रोमांश और झगड़े का अड्डा बन गई है। कपल के बीच रोमांश के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बीच एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें सीट के लिए एक नौजवान और अंकल लड़ते दिख रहे हैं।

हालांकि, नौजवान अपने शब्दों पर मर्यादा बनाए हुए हैं, लेकिन अंकल तो पराकाष्ठा पार करते हुए अभद्र भाषा और गालीगलौज पर उतर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अबतक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। सैकड़ों लोग रिट्वीट कर चुके हैं।

Video

वीडियो में देखा जा रहा है कि विकलांग सीट पर एक महिला बैठी हैं। उसके बगल में एक अंकल बैठे हैं। एक नौजवान इसके लिए आपत्ति करते है तो अंकल जी बीच में कहने लगते हैं ज्याद मत बोलो। दोनों में काफी बहस होती है। नौजवान कहता है मैं तो एक तिनका हूं, लेकिन ये तिनका भी कभी-कभी परेशान कर देता है।

इसी दौरान एक तीसरा युवक आकर महिला को सीट पर से हट जाने को कहता है। महिलाएं सीट से उठ जाती हैं। लेकिन नौजवान और अंकल के बीच बहस जारी रहता है। अंकल नौजवान को मारने के लिए जूता तक उतार लेते हैं। दोनों में बहस रुकने का नाम ही नहीं लेता है। अंकल इतने अग्रेसिव हो गए कि क्या ही कहना।

इस वीडियो को घर के क्लेश नामक आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स ने कमेंट कर अंकल की जमकर खिंचाई की है। एक यूजर ने लिखा कि यह कैसा व्यवहार है अंकल जी उम्र के साथ थोड़े समझदार तो बनिए। दूसरे ने कहा कि आजकल यही हो रहा है। आज की दुनिया में धैर्य शून्य है।

एक ने कहा कि दिल्ली का मेट्रो कलेश का घर है। वहीं एक अन्य ने कहा कैसा अंकल है तू। एक ने कहा दिल्ली मेट्रो और लफड़ा की कभी न खत्म होने वाली प्रेम कहानी है। एक ने कहा ये कलेश सुबह में ज्यादा होता है सीट को ले कर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+