Tinder गर्ल ने डेट पर बुलाया, फिर भरवाया 1.2 लाख का बिल! डेटिंग एप के जरिए बड़ी ठगी, जानिए वजह
डेटिंग एप टिंडर युवाओं में काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। हालांकि इसी एप के जरिए कई लोगों को कई बार धोखा भी मिलता है। हाल में दिल्ली में एक ऐसा ही ममला सामने आया है। जिसमें टिंडर एप के जरिए एक शख्श को जब लड़की ने डेटिंग पर बुलाया तो उसे एक कैफे में स्नैक्स, दो केक और कुछ ड्रिंक्स के लिए एक लाख 21 हजार से भी अधिक का बिल भरना पड़ा।
दिल्ली में एक सिविल सेवा की तैयारी करने वाला एक शख्स टिंडर एप के जरिए ठगी का शिकार हुआ है। मामला पिछले सफ्ताह का है। जब पीड़ित एक युवती पर टिंडर एप के जरिए मिला। दोनों के बीच बातचीत के बाद बात डेटिंग तक पहुंची। फिक्स किया गया एक कैफे, जिसमें पहले से ही युवती के लोग सेट थे।

मामला 23 जून का है। जब टिंडर गर्ल ने विकास मार्ग स्थित ब्लैक मिरर कैफे में अपना जन्मदिन मनाया। दरअसल, शख्स का संपर्क डेटिंग ऐप टिंडर पर एक वर्षा नाम की युवती से हुआ। बाद में दोनों ने मिलने की योजना बनाई। वर्षा (बदला हुआ नाम) ने अपना जन्मदिन ब्लैक मिरर कैफे में मनाने की निश्चय किया। इस मौके पर उसने टिंडर के जरिए जुड़े शख्स को बुलाया। कैफे में पहुंचने पर, जोड़े ने कुछ स्नैक्स, दो केक का ऑर्डर दिया और वर्षा ने फ्रूट वाइन के चार शॉट खाए। इस दौरान अचानक वर्षा परिवार में कोई जरूरी काम का बहाना बताकर वहां से निकल गई।
बाद में शख्स शख्स को कैफे की ओर से 1,21,917.70 रुपये का बिल थामाया गया। हालांकि उसे महज कुछ हजार रुपए के चीजें आर्डर की थीं। ऐसे में जब बिल पर शख्स ने आपत्ति जताई तो उसे कैफे में धमकी दी गई। आरोप है कि शख्स जब बार- बार धमकाया गया तो उसने अपनी जान बचाने के लिए 1,21,917.70 रुपये बिल का भुगतान कर दिया। लेकिन कैफे से निकलने के बाद शख्त तुरंत पुलिस स्टेशन गया। जहां उसने महिला और कैफे मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मामला दिल्ली के शकरपुर थाने में दर्ज किया गया है। जांच में जुटी पुलिस ने ब्लैक मिरर कैफे के मालिक अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि टिंडर ऐप के जरिए वे लोगों से ठगी करते थे। आरोपी अक्षय की निशानदेही पर महिला को कृष्णा नगर के कैफे से गिरफ्तार किया गया है। युवती की पहचान वर्षा उर्फ अफसान परवीन उर्फ आयशा उर्फ नूर के रुप में की गई है।












Click it and Unblock the Notifications