'BJP चाहती है कि वे छोड़ दें केजरीवाल का साथ', स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन के बाद बिभव कुमार के पिता
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप में शनिवार को सीएम केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद बिभव कुमार के पिता पिता माहेश्वर राय ने मामले में बीजेपी सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ये नहीं चाहती की बिभव कुमार सीएम केजरीवाल के साथ रहें। उन्होंने दावा किया कि बिभव कभी ही अग्रेसिव नहीं होते, इसकी जांच की जा सकती है।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना के पांच दिन बाद शनिवार को बिभव को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बिभव के वकील ने इस दौरान अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने इसे निरर्थक बताया और कहा कि अग्रिम जमानत केवल गिरफ्तारी से ही बैध है।

इस बीच बिभव कुमार को पिता माहेश्वर ने बडे आरोप लगाए। उन्होंने बीजेपी केवल यही चाहती थी कि विभव केजरीवाल को छोड़ दें। राय ने दावा किया कि बेटे से बात की और पता चला कि जब स्वाति मालीवाल के साथ घटना हुई तो बिभव नाश्ता कर रहे थे। महेश्वर राय ने कहा, "आप बिभव के स्वभाव के बारे में किसी से भी पूछ सकते हैं और वह कभी भी हिंसक नहीं था। उसने कहा कि वह (स्वाति मालीवाल) कुछ बड़ा करने आई थी। लेकिन उसने उसे छुआ तक नहीं और सुरक्षा गार्डों ने ही उन्हें हटा दिया।"
वहीं विभव कुमार की गिफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल रविवार को बड़ी बैठक करने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि वे आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ रविवार को दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। जिससे कि भाजपा एक-एक करके गिरफ्तार करने के बजाय जिसे चाहे गिरफ्तार कर सके। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि आंख का ऑपरेशन कराकर लंदन से लौटे राघव चड्ढा, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और बाद गिरफ्तार होने वालों की सूची में सभी आम आदमी पार्टी नेताओं का नाम है।
बता दें कि सीएम आवास पर मारपीट मामले में स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दर्ज एफआईआर मुताबिक, 3 मई को जब आम आदमी पार्टीर की राज्यसभा सांसद ने केजरीवाल के आवास से पुलिस को फोन किया तो बिभव ने उन्हें थप्पड़ मारा, लात मारी और पीटा। हालांकि पार्टी ने शुरू में घटना को स्वीकार किया और दोषी के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया, लेकिन अब AAP बिभव के साथ खड़ी हो गई और कहा कि स्वाति मालीवाल को भाजपा ने भेजा था। पार्टी ने यह भी दावा किया कि सामने आए वीडियो में स्वाति मालीवाल घायल नहीं दिख रही हैं। बल्कि एक वीडियो में वह बिभव कुमार पर चिल्लाती नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications