भोजपुरी एक्टर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर किया अपने बच्चे का अपहरण, हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले एक अभिनेता को गिरफ्तार किया है। एक्टर पर अपने ही बच्चे की किडनैपिंग का आरोप लगा है। पुलिस ने दिल्ली के बाटला हाउस इलाके से उसे गिरफ्तार किया और बच्चे को भी रिकवर कर लिया है।

 Bhojpuri actor kidnaps own son with girlfriend’s help

दिल्ली पुलिस के मुताबिक भोजपुरी फिल्मों और एल्बम में काम करने वाले मोहम्मद शाहिद ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपने 2 साल के बेटे को अगवा किया। बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला शाहिद ने मुस्कान नामक महिला से शादी की थी, लेकिन बाद में वो अलग हो गए। मुस्कान शाहिद को अपने बच्चे से नहीं मिलने देती थी। इसी बात से नाराज होकर शाहिद ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपने बेटे को अगवा कर दिया। शाहिद ने 26 जून को उसे जामिया नगर से अगवा कर लिया।

शाहिद अपने बच्चे को अपनी गर्लफ्रेंड को सौंपकर फरार हो गया। जिसके बाद मुस्कान से अपहरण का मामला दर्ज करवाया और छानबीन कर रही दिल्ली पुलिस ने आखिरकार शाहिद और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने 2 साल के बच्चे को उसकी मां को हवाले कर दिया है और दोनों के गिरफ्तार कर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+