तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल पत्नी और AAP नेताओं के साथ संग राजघाट पहुंचे
Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में जाने से पहले राजघाट पर पहुंचे। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और अन्य आप नेता भी साथ मौजूद थे।
बता दें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिूग केस में सु्प्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी और 2 जून को दोबारा पुलिस के सामने आत्मसर्पण करने का आदेश दिया था।

10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर अरविंद केजरीवाल आज बाद में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।
#WATCH | Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal, his wife Sunita Kejriwal, Delhi ministers Atishi, Saurabh Bharadwaj, Kailash Gahlot and other AAP leaders leave from Rajghat.
Arvind Kejriwal will surrender at the Tihar Jail later today at the end of his interim… pic.twitter.com/MjfLxqtr5d
— ANI (@ANI) June 2, 2024












Click it and Unblock the Notifications