जेल में आत्‍मसमर्पण करने जाने से पहले सीएम केजरीवाल की दहाड़- जेल से संभालेंगे AAP की कमान

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे। जेल में वापसी से पहले आम आदमी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के संग पहले राजघाट पहुंचे और यहां पर महात्‍मा गांधी की समाधि पर आर्शीवाद लिया। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने अपनी आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया से बात की।

जेल में आत्‍म्मसर्पण से पहले मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्ष पर जमकर भड़के इसके साथ ही कहा- जेल से वो संभालेंगे आम आदमी पार्टी की कमान।

CM Kejriwa

सीएम केजरीवाल ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की जमानत दी थी। मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्‍होंने कहा आज मैं फिर तिहाड़ जेल जा रहा हूं। मैंने इन 21 दिनों में से एक भी मिनट बर्बाद नहीं किया।' मैंने सिर्फ आप के लिए ही नहीं बल्कि विभिन्न पार्टियों के लिए प्रचार किया। मैं मुंबई, हरियाणा, यूपी, झारखंड गया। आप सुप्रीमों ने कहा उनके लिए AAP महत्वपूर्ण नहीं है, हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है।

उन्‍होंने कहा मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि मैं दोबारा जेल जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैंने कोई घोटाला किया है, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई है...पीएम मोदी ने देश के सामने यह स्वीकार कर लिया है कि उनके पास मेरे ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं है..."

बता दें आज रविवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करेंगे क्योंकि दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत 1 जून को समाप्त हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+