Delhi Chunav 2025: नामांकन से पहले सत्येंद्र जैन ने किए माता सरस्वती के दर्शन
Delhi Polls 2025: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इसी के साथ AAP के वरिष्ठ नेताओं के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो गया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी आज आपना नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि, मनीष सिसोदिया आज नामांकन नहीं दाखिल करेंगे।
सत्येंद्र जैन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज नामांकन से पहले गुरुद्वारा साहिब सरस्वती विहार, श्री शिव शक्ति मंदिर, श्री सरस्वती मंदिर और जैन मंदिर पहुंचकर प्रभु जी के चरणों में शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया और दिल्ली की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रभु के आशीर्वाद से हम जनता के हित में ईमानदारी और सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे।"

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के नामांकन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता भी उनके साथ रोड शो में शामिल हुए। सुशील गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज शकूर बस्ती से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन ने गुरुद्वारा , मंदिर व स्थानक में मत्था टेक कर नांमाकन दाखिल किया। इससे पूर्व विशाल रोड शो निकाला, जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। नामांकन करने पर श्री सतेंद्र जैन जी को हार्दिक बधाई।"
AAP संयोजक ने दाखिल किया नामांकन
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पदयात्रा की, हनुमान और वाल्मीकि मंदिरों में दर्शन भी किया और इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा।
इस क्रम में केजरीवाल ने कहा, "आप पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।" उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उसके पास दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने कहा, "वे यह नहीं बता रहे हैं कि वे अगले पांच साल में क्या काम करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications