दिल्ली वालों ने अचानक 'बीयर' पीना क्यों कम कर दिया? कोरोना काल से भी कम बिक्री, सामने आई ये वजह

क्या दिल्ली में लोगों ने अचानक बीयर पीना कम कर दिया है? आखिर मई के महीने में पिछले साल के मुकाबले 52 फीसदी गिरावट क्यों देखी गई है? तो चलिए आज आपलोगों को बताते हैं आखिर दिल्ली से लोगों ने बीयर खरीदना क्यों कम कर दिया। आखिर दिल्ली में बीयर खरीदने में लोगों को क्या परेशानी आ रही है जिससे लोग दुकान तक नहीं पहुंच रहे हैं।

दिल्ली में तो लाखों लीटर शराब की बिक्री रोजाना होती है लेकिन मई के महीने में बिक्री में भारी कमी देखी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में इस साल मई में 83 लाख लीटर बीयर की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 173 लाख लीटर बीयर की बिक्री हुई थी। 2023 के पहले पांच महीनों में 311 लाख लीटर बीयर की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से लगभग 43% कम है।

Delhi-beer-shop

कोरोना काल से भी कम हुई बिक्री
हैरानी की बात ये है कि बीयर की बिक्री न केवल पिछले साल की तुलना में कम है बल्कि कोरोना काल की तुलना में भी इसमें 40% से ज्यादा की भारी गिरावट देखी गई है। साल 2019 में कोविड महामारी आने से पहले मई महीने में 126 लाख लीटर की बिक्री दर्ज की गई थी। जबकि इस साल मई में 83 लाख लीटर बीयर की बिक्री हुई

सामने आई यह वजह
दिल्ली सरकार का एक्साइड विभाग इसके लिए कम गर्मी को जिम्मेदार बता रहा है। उनका कहना है कि इस साल 31 मई तक केवल 16 दिनों में पारा 40 डिग्री के पार गया। वहीं उद्योग सूत्रों ने कुछ और ही वजह बताई है। कहना है कि बीयर की बिक्री के पीछे कम ब्रांड और वैरायटी, दुकानों पर ठंडी बीयर न मिलना, स्टॉक की कमी और राज्य में कपंनियों को कम मार्जिन जैसे कारण हैं।

दिल्ली में 2022 में पॉलिसी में हुए बदलाव भी बन रही वजह
बीयर उद्योग के एक प्रमुख खिलाड़ी एबी इनबेव ने कहा कि दिल्ली के स्टोरों में बीयर या शराब की उपलब्धता गुड़गांव और नोएडा के विपरीत है। एक अधिकारी ने कहा कि ऑर्डर देने के बावजूद, दिल्ली में कभी-कभी शराब की दुकानें स्टॉक नहीं उठाती हैं। हम दिल्ली में खुदरा दुकानों में समान अवसर चाहते हैं, जो एक महत्वपूर्ण बाजार है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 2022 में पॉलिसी में हुए बदलाव की वजह से दिल्ली में बीयर की बिक्री 50 फीसदी से कम हो गई है। शराब कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि स्टॉक की कमी के कारण, सीमावर्ती इलाकों के करीब रहने वाले लोग बीयर खरीदने के लिए हरियाणा और यूपी जाना पसंद करते हैं। इसलिए, पड़ोसी शहरों में बिक्री लगातार 15-20% सालाना बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+