Babarpur Chunav Result 2025: बाबरपुर सीट चुनाव परिणाम, क्या मंत्री गोपाल राय बचा पाएंगे सीट?

Babarpur Chunav Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। बाबरपुर की इस हॉट सीट पर दिल्ली सरकार में मंत्री और दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। गोपाल राय इस सीट पर लगातार दो बार से विधायक हैं। इस बार उन्हें बीजेपी उम्मीदवार अनिल वशिष्ठ और कांग्रेस के मोहम्मद इशराक से कड़ी टक्कर मिल रही है।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। वहीं बाबरपुर की सीट पर 65.99 प्रतिशत रहा है। बाबरपुर सीट की मतगणना शुरू होते ही चुनाव परिणाम अपडेट किए जाएंगे। सबसे सटीक व तेज परिणाम जानने के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results 2025: मतगणना से पहले फलोदी सट्टा बाजार की आखिरी भविष्‍यवाणी, अब किसकी नींद उड़ने वाली?

Babarpur Chunav Result 2025

बाबरपुर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections, 2025: Babarpur)

बाबरपुर विधानसभा सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा का हिस्सा है।पिछले विधानसभा चुनाव में AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने बीजेपी उम्मीदवार नरेश गौड़ को बड़े वोटों के अंतर से हराया था। वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) ने AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार (Kuldeep kumar) को बड़े अंतर से हराया। इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल को बीजेपी के अनिल वशिष्ठ से कड़ी टक्कर मिल रही है।

बाबरपुर सीट उम्‍मीदवार (Babarpur seat candidate)

1. AAP से गोपाल राय (AAP Gopal Rai)
2. बीजेपी से अनिल वशिष्ठ (BJP Anil vashishth)
3. कांग्रेस से मोहम्मद इशराक(Congress Mohammad Ishraque)

बाबरपुर विधायकों की सूची (Babarpur Result and MLA List)

1993 बीजेपी से नरेश गौड़ (Naresh Gaur BJP)
1998 बीजेपी से नरेश गौड़
2003 कांग्रेस से विनय शर्मा (Vinay Sharma Congress)
2008 बीजेपी से नरेश गौड़
2013 बीजेपी से नरेश गौड़
2015 AAP से गोपाल राय ( Gopal Rai)
2020 AAP से गोपाल राय

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम से जुड़ीं अन्‍य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+