कांग्रेस के कुचक्र में फंस गए ईमानदार नेता : रामदेव
नयी दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव अब योगासन छोड़ धीरे-धीरे सियासत में अपने पैर पसारने की जुगत में है। गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम कैंडिडेंट नरेन्द्र मोदी के प्रशंसक बाबा रामदेव अब कांग्रेस के नेताओं की तारिफ करने लगे है। यूं तो बाबा का सियासी अनुभव कम है लेकिन योग से पूरी दुनिया के चक्कर काट चुके रामदेव के पास व्यक्तिगत अनुभव की कमी नहीं है। वो जानते है कि सियासी मैदान में उतरना है तो आलोचनाओं को हवा देनी ही होगी।
अब तक काले धन और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर केन्द्र की यूपीए सरकार पर तीर दाग रहे रामदेव आज उनके मंत्री को ईमानदार बता रहे है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस में अभी भी ए के एंटनी जैसे ईमानदार लोग हैं लेकिन ऐसा लगता है कि वे लोग कुचक्र में फंस गये हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी चुप्पी के लिए निशाने पर लेते हुए रामदेव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पहले ईमानदार व्यक्ति मानते थे लेकिन अपने मंत्रियों की गलतियों के बावजूद चुप्पी साधे रहने के चलते उन्होने सिंह के बारे में अपनी राय बदल दी हैं।

जहां उन्होंने एके एंटनी को ईमानदार बताया तो वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को बड़बोला कररा दिया और कहा कि उनकी हर बात का जवाब देना उचित नहीं समझते हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सबसे योग्य प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताते हुए रामदेव ने कहा कि वह मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं ताकि देश चल सके।
मोदी के प्रबल समर्थक माने जाने वाले रामदेव भले ही बीजेपी का हिस्सा ना हो, लेकिन मोदी के समर्थन में वो चुनावी अभियान करने की बात जरुर कर रहे है। रामदेव ने साफ किया कि वो किसी राजनैतिक दल के मंच पर नहीं जायेंगे। लेकिन अच्छे उम्मीदवारों का समर्थन जरुर करेंगे। जब मोदी के इस समर्थक ने मोदी के अमेरिका वीजा मुद्दे पर साफ कहा कि भातर में प्रधानमंत्री बनने के लिए अमेरिका कोई कसौटी नहीं है। ये देश का फैसला।












Click it and Unblock the Notifications