Delhi Election 2025: आप प्रत्याशी अवध ओझा का नाम मतदाता सूची से गायब, चुनाव आयोग जायेंगे अरविंद केजरीवाल
Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी की ज़ोर लगाना शुरू कर दिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी से जानना चाहता हूं कि दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्र की ओबीसी सूची में कब जगह दी जाएगी।" केजरीवाल ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे वह, सीएम आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और राघव चड्ढा चुनाव आयोग जाएंगे। उनके पास दो प्रमुख मुद्दे हैं।

अवध ओझा का वोटर लिस्ट में नाम नहीं, केजरीवाल भड़के
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पटपड़गंज के उम्मीदवार अवध ओझा, जो ग्रेटर नोएडा के मतदाता हैं, ने दिल्ली का मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सीईओ ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें अंतिम तिथि 7 जनवरी बताई गई थी, लेकिन अचानक एक और आदेश आया और अंतिम तिथि 6 जनवरी कर दी गई।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह गैरकानूनी और चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के खिलाफ है. ऐसा लगता है कि हमारे पीठ पीछे कुछ साजिश रची गई है... क्या यह आदेश अवध ओझा को वंचित करने के लिए जारी किया गया है?... हम सीईसी से मिलेंगे और मांग करेंगे कि अवध ओझा का वोट दिल्ली स्थानांतरित कर दिया जाए ताकि वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकें।
केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा के अलावा आप के पास एक अन्य मुद्दा है कि भाजपा नेताओं के घरों से वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने आरोप सवाल पूछा कि सांसदों के घरों से 30-40 वोट जोड़े जा रहे हैं, तो चुनाव क्यों करवा रहे हो? उन्होंने हमला तेज करते हुए कहा कि भाजपा धांधली करके और बेईमानी करके दिल्ली का चुनाव लड़ना चाहती है।
अवध ओझा का नामांकन रद्द होने की नौबत!
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उनका नामांकन रद्द होने की नौबत आ गई है क्योंकि उनका वोट ग्रेटर नोएडा में है और उन्होंने इसे दिल्ली में ट्रांसफर करवाने के लिए 7 जनवरी को 8 फॉर्म भरकर जमा किए थे, लेकिन अभी तक उनका वोट ट्रांसफर नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications