जल मंत्री आतिशी का आरोप- हरियाणा की मनमानी के कारण दिल्ली में गहराया जल संकट, केंद्र सरकार को लिखेंगे पत्र
भीषण गर्मी के बीच देश की राजधाानी दिल्ली जबरदस्त जल संकट से जूझ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज और मुख्य सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली की पूरी जलापूर्ति यमुना नदी पर निर्भर है। पानी हरियाणा से आता है। आज वजीराबाद जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया।यहां से पानी वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला संयंत्रों को सप्लाई किया जाता है।

आतिशी ने आरोप लगाया कि हरियाणा से कम जल आपूर्ति की जा रही है जिसके कारण पानी की कमी का संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा जब हरियाणा से कम पानी आ रहा है, तो जल उपचार संयंत्र कैसे काम करेंगे? हमने हरियाणा सरकार को लिखा है और केंद्र सरकार से संपर्क करके सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली को उसका हिस्सा मिले।"
आतिशी ने हरियाणा से समय पर और पूरी जलापूर्ति की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा हरियाणा दिल्ली के साथ ऐसा नहीं कर सकता। हम वजीराबाद वाटर प्लांट तक पहुंच चुके हैं। यहां पानी लगातार कम हो रहा है। यह वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। लेकिन पानी कम होने की वजह से प्लांट तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
उन्होंने कहा, अगर हरियाणा दिल्ली को पानी नहीं देगा तो प्लांट कैसे चलेंगे? हमने हरियाणा को पत्र लिखा है। हमने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। हमें उम्मीद है कि अधिकारी सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। पानी की आपूर्ति की समस्या है।
आतिशी ने हरियाणा सरकार पर आपातकाल लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना केंद्र की जिम्मेदारी है कि हरियाणा मनमानी न करे। यह गलत धारणा है कि दिल्ली में पानी लीकेज के कारण बर्बाद होता है। यह सच नहीं है। यह झूठ है कि 30% पानी बर्बाद होता है।












Click it and Unblock the Notifications