आतिशी ने बताया पहली बारिश में क्यों डूबी दिल्ली? एलजी के आरोपों पर किया पलटवार
दिल्ली में गुरुवार को रात भर हुई तेज बारिश में दिल्ली के कई क्षेत्र जलमग्न हो गया। मानसून के पहली बारिश इतनी अधिकी हुई कि दिल्ली में जगह-जगह भयंकर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस जल भराव के बाद जल निकासी की समस्या को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। व
विपक्ष और उपराज्यपाल के आरोपों का जवाब देने के लिए दिल्ली सरकार ने बारिश के कारण होने वाली समस्याओं पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट और अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की।

आतिशी ने बताया पहली बारिश में क्यों डूबी दिल्ली?
Recommended Video
इस बैठक में जल मंत्री आतिशी ने इस बात का खुलासा किया कि दिल्ली में 24 घंटे में 228 मिमी बारिश हुई, जो 1936 के बाद से अब तक का रिकॉर्ड है, जो कि सिर्फ़ एक दिन में हुई कुल मानसून बारिश (800 मिमी) का 25% है। इसके कारण कई इलाकों में नाले ओवरफ्लो हो गए और बारिश के पानी की निकासी में देरी हुई।
इमरजेंसी बैठक में लिए गए ये निर्णय
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने जलभराव की स्थिति से निपटने और रणनीति बनाने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई। जलभराव से निपटने के लिए कई निर्णय लिए गए, जिनमें शामिल हैं:
- सभी जल-संबंधित विभागों - डीजेबी, एमसीडी और आईएंडएफसी के लिए एक संयुक्त आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करना, जो 24/7 जलभराव की निगरानी करेगा और कार्रवाई करेगा।
- . यह सुनिश्चित करना कि सभी विभाग आज रात तक अपने स्थिर और मोबाइल जल पंपों का निरीक्षण कर लें ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे पानी निकालने के लिए तैयार हैं।
- प्रत्येक विभाग में त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन किया जाएगा, जो जलभराव को हटाने के लिए जमीनी स्तर पर तैनात किए जाएंगे।
- प्रत्येक दिल्ली जल बोर्ड जोन में रिसाइकिलर स्थापित करना ताकि नालों में पानी और गाद भर जाने पर उन्हें साफ किया जा सके। आवश्यकतानुसार श्रमिकों को तैनात किया जाएगा।
- दिल्ली निवासी 1800110093 पर कॉल करके या 8130188222 पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर जलभराव की कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यातायात पुलिस, विधायक पार्षद और मुख्य सचिव मिलकर सभी शिकायतों का समाधान करेंगे।
आतिशी ने एलजी के आरोपों का दिया जवाब
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के ने दिल्ली में हुए जलभराव पर कहा कि राजधानी के मौजूदा हालात के लिए दिल्ली सरकार की निष्क्रियता जिम्मेदार है। इसका जवाब दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने देते हुए कहा राजनीति का समय नहीं है, बल्कि दिल्ली की समस्याओं को सामूहिक रूप से हल करने का समय है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में एनडीएमसी इलाके में भी पानी भर गया है और एयरपोर्ट की छत गिर गई है।












Click it and Unblock the Notifications