5000 शिक्षकों का ट्रांसफर को आतिशी ने बताया -दिल्ली की शिक्षा क्रांति के खिलाफ BJP का षड्यंत्र
दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने गुरुवार को 5,000 सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर के आदेश को तुरंत वापस लेने को बोला है। इसके साथ ही आतिशी ने इस ट्रांसफर को भाजपा का आप सरकार की शिक्षा क्रांति के खिलाफ षणयंत्र करार दिया है।
आतिशी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा एक साथ दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 5 हजार शिक्षकों के ट्रांसफर हमारी सरकार की दिल्ली में लाई गई शिक्षा क्रांति के खिलाफ BJP का षड्यंत्र है।

इसके साथ ही मंत्री आतिशी ने देश की शिक्षा नीति के ख़िलाफ हुआ 5000 शिक्षकों का ट्रांसफ़र वापस लेने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दावा किया किया कि इन ट्रांसफर पोस्टिंग की आड़ में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।
आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में ये भी कहा कि भाजपा द्वारा अफसरों को डराकर ये ट्रांसफर कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications