आशा किरण आश्रय गृह में हुई बच्चों की मौतों पर भड़की कांग्रेस, आतिशी से मांगा इस्तीफा, किया प्रदर्शन

Delhi Shelter Home: दिल्ली में मंदबुद्धि बच्चों के लिए बनाए गए आशा किरण होम में पिछले 20 दिनों के अंदर 13 बच्चों की मौत हो गई। आशा किरण होम में 13 बच्चों की मौत के खुलासे के बाद कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

दिल्ली कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, दिल्ली की मंत्री आतिशी के इस्तीफे की मांग की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा सोइन ने कहा, '...हम यहां यह जानने आए हैं कि क्या हुआ। यहां 14 हत्याएं कैसे हुई हैं?'

Asha Kiran shelter home

नीतू वर्मा सोइन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमें बताया जा रहा है कि यहां 450 बच्चों को रखा जा रहा है, जबकि यहां सिर्फ 250 लोग रह सकते हैं। हम मांग करते हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए। ये मौतें नहीं, बल्कि हत्याएं हैं...दिल्ली सरकार क्या कर रही है? हम इसके पीछे जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करते हैं।'

क्या है मामला
दरअसल, ये मामला दिल्‍ली के रोहिणी स्थित आशा किरण सेल्‍टर होम का है। खबर के मुताबिक, यहां पिछले 20 दिनों में 13 बच्‍चों की मौत हो गई। हालांकि, एक ही सेल्‍टर होम में इतनी मौते कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन एसडीएम द्वारा इस मामले में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में पीने के पानी की क्‍वालिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में हुआ खुलासा
सेल्‍टर में 13 बच्‍चों की मौत का खुलासा..एक सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट की जांच के बाद हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली के रोहिणी में आशा किरण आश्रय गृह में पिछले 20 दिनों में 13 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक और हैरान कर देने वाली बात ये है कि जनवरी 2024 से लेकर अब तक दिल्‍ली के अंतर्गत आने वाले ऐसी जगहें जिन्‍हें सरकारी सुविधा मिलती है वहां पर कुल मौतों की संख्या 27 हो गई है।

पेयजल की गुणवत्ता पर जताई चिंता
लेकिन, अभी तक इन मौतों का सही कारण पता नहीं चल सका है। एसडीएम ने कहा कि इस साल मौतों का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। इन मौतों के पीछे असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। इतना ही नहीं, एसडीएम की रिपोर्ट में आशा किरण में बच्चों को दिए जाने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता पर चिंता जताई गई है।

आतिशी ने 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी
वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मौतों की कथित संख्या को लेकर राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) से मजिस्ट्रेट जांच का अनुरोध किया। उन्होंने 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी। अपने पत्र में आतिशी ने उल्लेख किया कि आश्रय गृह में जनवरी 2024 से अब तक 14 मौतें हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+