भड़काऊ बयानों को लेकर दिल्ली पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी और यति नरसिंहानंद के खिलाफ भी दर्ज की FIR

नई दिल्ली, 09 जून: कथित भड़काऊ बयान को लेकर दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट की ओर से दर्ज एफआईआर में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को नामजद किया गया। इसके अलावा एफआईआर में स्वामी यति नरसिंहानंद का भी नाम है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने धार्मिक टिप्पणी से जुड़े मामलों में एफआईआर दर्ज की है।

Recommended Video

    Hate Speech: Delhi Police ने Asaduddin Owaisi, Narasimhananda पर दर्ज की FIR | वनइंडिया हिंदी |*News
    AIMIM

    सार्वजनिक हेट मैसेज देने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने कई एफआईआर दर्ज की है। इसमें अलग-अलग धर्मों के खिलाफ भड़काऊ कमेंट करने और माहौल खराब करने का आरोप है। इससे पहले पूर्व बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम,अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम भी शामिल हैं।

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, वो सभी सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने के लिए नफरत भरे संदेश फैला रहे थे। उन पर आरोप हैं कि वे विभिन्न समूहों को उकसा रहे हैं और ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं जो सार्वजनिक शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हानिकारक है।

    गाजियाबाद प्रशासन ने दी यति नरसिंहानंद को चेतावनी

    गाजियाबाद प्रशासन ने डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद को नोटिस जारी कर साम्प्रदायिक नफरत फैलाने वाला बयान देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद पर दी गई टिप्पणी को लेकर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा का भी समर्थन किया है। उनके बयान पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम (सदर) ने उन्हें नोटिस जारी कर दोनों समुदायों में नफरत फैलाने वाली किसी भी चीज से बचने की सलाह दी।

    आपको बता दें कि बीते दिनों एक टीवी डिबेट में बीजेपी नेता नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया। यहां तक की अरब देशों ने भी नुपूर शर्मा की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी, जिसके बाद बीजेपी ने एक्शन लेते हुए अपनी पार्टी प्रवक्ता को निलंबित कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+