BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: कांग्रेस से अगल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उनका पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्वागत किया गया।

अरविंदर सिंह लवली ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए। लवली के साथ पूर्व कांग्रेस विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह और नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए।

Arvind Singh Lovely

भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।"

वहीं कांग्रेस के योगानंद शास्त्री ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। वे दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।"

बता दें कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान होना है। इस बीच लवली के बीजेपी में शामिल से भाजपा का कुनबा और बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+