अंबेडकर पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, अरविंद केजरीवाल बोले, 'अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई हो'

Arvind Kejriwal Protest: राज्यसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पर दिए गए गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) आक्रामक हो गई है। दिल्ली में आप ने बुधवार को बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेता धरने पर बैठ गए।

Arvind Kejriwal

"बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान"

इस क्रम में सभी नेता अपने हाथों में तख्ती रखे हुए थे। इसपर लिखा था, "बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।" केजरीवाल ने कहा जिस तरह से अंबेडकर का अमित शाह ने अपमान किया, उससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई है। मैं व्यक्तिगत रूप से आहत हुआ हूं। मेरे जैसे करोड़ों लोग हैं, जिसके आदर्श अंबेडकर हैं।

"अमित शाह पर एक्शन हो"

उन्होंने कहा, "जिस तरीके से अमित शाह ने कल सदन में कहा उससे लगता है कि ये बीजेपी की सोची समझी रणनीति थी। उनके सहयोगी दलों को देखना और समझना होगा कि वो बीजेपी के साथ है या बाबा अंबेडकर के साथ हैं।"

आगे केजरीवाल ने कहा, "अमित शाह जी, ये नहीं पता कि मरने के बाद स्वर्ग मिलता है या नहीं लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर जी ने करोड़ों शोषितों, वंचितों और दलितों को संविधान के ज़रिए जीने का अधिकार दिया है। बाबा साहब अंबेडकर का अपमान आम आदमी पार्टी क़तई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, बाबा साहब के दिए हुए संविधान की वजह से आप लोग सत्ता में आए हो। अगर आपको बाबा साहब के नाम से आपत्ति है तो अपनी सत्ता छोड़ दो।"

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से केजरीवाल से पूछे सवाल

वहीं, आप मुखिया ने एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल जदयू और TDP से भी सवाल पूछे। उन्होंने एक्स पर लिखा- माननीय नीतीश जी और चंद्रबाबू नायडू जी से देश की जनता पूछना चाहती है - "क्या आप अमित शाह जी द्वारा किए गए बाबा साहेब के अपमान का समर्थन करते हैं?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+