'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सरासर गैरकानूनी थी', संजय सिंह का बड़ा आरोप
Delhi Election: गिरते तापमान के साथ दिल्ली का राजनीतिक पारा हाई हो गया है। फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने कैंडिडेट्स की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इसी बीच आप फिर से बीजेपी पर हमलावर हो गई है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि BJP की केंद्र सरकार ने केजरीवाल जी को अवैध रूप से गिरफ्तार किया था।
संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीजेपी सरकार द्वारा गिरफ़्तारी सरासर ग़ैरकानूनी थी। केंद्र की BJP सरकार ने केजरीवाल जी को गिरफ़्तार कर दिल्ली सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा था। BJP की जांच एजेंसियों ने केजरीवाल जी को बिना LG और गृह मंत्रालय की मंज़ूरी के गिरफ़्तार किया था। दिल्ली वाले इस अवैध गिरफ़्तारी का ज़वाब इस विधानसभा चुनाव में देंगे।

उन्होंने कहा, MHA के लोग स्वीकार कर रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल जी को बिना मंजूरी के गिरफ़्तार किया गया था। अब यह साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ झूठा और फ़र्ज़ी मामला बनाकर उन्हें अवैध रूप से जेल में रखा गया।
एलजी ने दी मुकदमा चलाने की मजूरी दी
दरअसल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रवर्तन निदेशालय को आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी थी, क्योंकि उसे कथित तौर पर आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में भारी स्तर का भ्रष्टाचार मिला था।












Click it and Unblock the Notifications