सीएम अरविंद केजरीवाल ने खड़गे और राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिल्ली सेवा बिल पर साथ देने के लिए जताया आभार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिल्ली सेवा बिल खिलाफ मतदान करने और उनकी पार्टी के समर्थन के लिए दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने पत्र में कहा कि जीएनसीटीडी संशोधन विधेयक 2023 को खारिज करने और इसके खिलाफ मतदान करने में उनकी पार्टी के समर्थन के लिए दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की तरफ से आपका आभार।
केजरीवाल ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, शरद पवार, तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, केसीआर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को चिट्ठी लिखी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और शिबू सोरेन का भी आभार जताया
इसके अलावा उन्होंने पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह और JMM नेता शिबू सोरेन को विशेष धन्यवाद देते हुए चिट्ठी लिखी कि स्वास्थ्य बेहद खराब होने के बावजूद लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में शामिल हुए।
संविधान के प्रति अटूट निष्ठा दशकों तक याद रखी जाएगी: केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे पत्र में लिखा कि मैं संसद के अंदर और बाहर दिल्ली के लोगों के अधिकारों की वकालत करने के लिए आपकी दिल से सराहना करता हूं। मुझे भरोसा है कि संविधान के सिद्धांतों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा दशकों तक याद रखी जाएगी। हम संविधान को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई में आपके निरंतर समर्थन की आशा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications