'CM केजरीवाल के कामों की पूरी दुनिया में सराहना हुई', अमित शाह के बयान पर AAP सांसद ने किया पलटवार

आप सांसद सुशील गुप्ता ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने आप में एक अनोखा उदाहरण है। जिन्होंने सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार किया है और इसे विश्व स्तरीय बनाया है।

दिल्ली के लोगों के लिए चिकित्सा उपचार, पानी और बिजली मुफ्त कर दी गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के कामों की पूरी दुनिया में सराहना हुई है।

CM केजरीवाल के कामों की पूरी दुनिया में सराहना हुई

बता दें कि अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद सेवा करना नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि साल 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई जिसका मकसद सिर्फ लड़ना था, सेवा करना नहीं। समस्या ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार पाना नहीं, बल्कि अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर नियंत्रण हासिल करना है। अमित शाह के इसी बयान पर सुशील गुप्ता ने पलटवार किया है।

वहीं, अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष के गठबंधन बनाने के बाद भी नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा पीएम बनेंगे। लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर अमित शाह ने कहा कि मैं विपक्षी सांसदों से अपील करता हूं कि वे दिल्ली के बारे में सोचें, अपने गठबंधन के बारे में नहीं। अमित शाह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, राजाजी, राजेंद्र प्रसाद और डॉ. आंबेडकर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के विरोध में थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोक सभा में अमित शाह को दिल्ली वालों के अधिकार छीनने वाले बिल पर बोलते हुए सुना। उन्होंने कहा कि बिल का समर्थन करने के लिये उनके पास एक भी वाजिब तर्क नहीं है। बस इधर-उधर की फालतू बातें कर रहे थे। वो भी जानते हैं कि वो गलत कर रहे हैं। ये बिल दिल्ली के लोगों को ग़ुलाम बनाने वाला बिल है। उन्हें बेबस और लाचार बनाने वाला बिल है। INDIA ऐसा कभी नहीं होने देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+