'मेरी क्या गलती थी?' लिक्विड अटैक से आहत अरविंद केजरीवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा सवाल

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार 1 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान लिक्विड अटैक से आहत अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथ लेते हुए सवाल पूछा, 'मेरी क्या गलती थी?'। दरअसल, ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने उनके ऊपर कुछ तरल पदार्थ जैसा फेंकने की कोशिश की थी।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र, विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। कहा कि जब मुझे लगा कि दिल्ली में गैंगस्टर्स का राज हो गया है, खुलेआम गोलीबारी हो रही है, तो मुझसे रहा नहीं गया। मैंने दिल्ली की स्थिति पर आवाज उठाई। पूरी दिल्ली में आज बिजनेसमैन डर के माहौल में जी रहा है।

Arvind Kejriwal

उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास है। मुझे उम्मीद थी कि अमित शाह मेरे द्वारा मुद्दा (कानून और व्यवस्था) उठाए जाने के बाद कुछ कार्रवाई करेंगे। लेकिन, इसके बजाय, मेरी पदयात्रा के दौरान मुझ पर हमला किया गया। मुझ पर तरल पदार्थ फेंका गया, यह हानिरहित था, लेकिन यह हानिकारक हो सकता था।

उन्होंने कहा कि हम केवल सार्वजनिक सुरक्षा और अपराध के मुद्दे उठा रहे थे। अगर आप गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर सकते हैं तो हमें क्यों निशाना बनाया जा रहा है? इस दौरान केजरीवाल ने नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया। केजरीवाल ने कहा कि कल हमारे एक विधायक को गिरफ्तार किया गया।

उसका (नरेश बाल्यान) कसूर यह था कि वह बदमाशों का शिकार हुए। उन्हें एक से दो साल पहले बदमाशों से फिरौती और धमकियों के लिए कॉल आए थे। उन्होंने कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी। कहा कि अमित शाह ने गैंगस्टर्स को ये संदेश दिया कि अगर कोई उनके खिलाफ कोई शिकायत करेगा तो गृहमंत्रालय उनको बचाएगा।

इससे पहले, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि हमलावर के पास माचिस की डिब्बी और स्पिरिट जैसी गंध वाला तरल पदार्थ था। भारद्वाज ने आरोप लगाया, "एक आदमी ने उन पर स्पिरिट फेंकी। हमें इसकी गंध आ रही थी।" उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी।

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने आप के आरोपों को तुरंत खारिज करते हुए इस घटना को "पब्लिसिटी स्टंट" करार दिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ऐसी घटनाएं केजरीवाल के लिए सहानुभूति हासिल करने के लिए रची गई लगती हैं। सचदेवा ने कहा कि दिल्लीवासी पूछ रहे हैं कि ऐसी घटनाएं केवल उनके साथ ही क्यों होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+