Arvind Kejriwal Resign: कुलदीप कुमार या राखी बिरला? क्या दलित चेहरा बनेगा अब दिल्ली का CM?
Arvind Kejriwal News: रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उस वक्त लोगों को ये कहकर चौंका दिया कि वो दो दिन बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'वो नैतिकता के आधार पर सीएम पद से त्यागपत्र दे रहे हैं, दो दिन में आप के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें अगले मुख्यमंत्री पर फैसला किया जाएगा।'

'जेल से सरकार चलाएंगे क्योंकि कुछ गलत नहीं किया'
आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल 21 मार्च से जेल में बंद थे, जब वो अरेस्ट हुए थे तो विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था लेकिन केजरीवाल सीएम की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे, वो लगातार कहते रहे कि 'वो जेल से सरकार चलाएंगे क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, उनकी जमानत याचिकाएं भी कई राउंड खारिज हुई थी।'
केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान, भाजपा ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
और जब लंबे वक्त बाद उन्हें इस बार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली तो उन्होंने बेल के दूसरे दिन ही अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। जहां पार्टी उनके इस कदम को सही बताने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' कहा है। उसने कहा है कि 'इसका उन्हें कुछ भी फायदा नहीं होने वाला है, जनता को सब मालूम है।'
अब दिल्ली के सीएम की कुर्सी कौन संभालेगा?
केजरीवाल के इस ऐलान के बाद से इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि अब सीएम की कुर्सी कौन संभालेगा? इस रेस में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत पार्टी के कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं तो वहीं राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि 'इस बार हो सकता है कि केजरीवाल किसी दलित चेहरे को सीएम की गद्दी सौंपेंंगे।'
भीमराव अंबेडकर की बातें करते दिखे केजरीवाल...
ऐसे कयास इसलिए लग रहे हैं क्योंकि जैसे ही वो तिहाड़ जेल से बाहर आए थे तो वो डॉ. अंबेडकर के पोस्टर के साथ दिखाई दिए थे तो वहीं आज के संबोधन में भी उन्होंने कई बार 'बाबा साहेब' और 'भगत सिंह' का नाम लिया है, जिसके कारण ये चर्चा होने लगी कि शायद इस बार केजरीवाल किसी दलित को दिल्ली का सीएम बना सकते हैं।
कुलदीप कुमार पर पार्टी लगाएगी दांव!
मौजूदा स्थिति में 'आप' पार्टी में 12 दलित नेता हैं जिसमें कुलदीप कुमार जाना-पहचाना चेहरा हैं और केजरीवाल के करीबियों में से एक हैं, वो कोंडली से एमएलए हैं और उनकी छवि भी काफी स्वच्छ है, उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली सीट से टिकट दिया था लेकिन वो जीत नहीं पाए थे।
राखी बिरला को मिलेगी सीएम की कुर्सी!
तो वहीं दलित सीएम की रेस में दूसरा नाम राखी बिरला का है। मंगोलपुरी सीट की ये दलित एमएलए अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चित रहती हैं और ये भी केजरीवाल और सिसोदिया की विश्वासपात्र में से एक हैं, वो सदन की उपसभापति भी रही हैं।
इस वक्त दिल्ली में सियासी पारा चरम पर
फिलहाल इस वक्त दिल्ली में सियासी पारा चरम पर है, क्या पक्ष और क्य़ा विपक्ष, सभी के बीच खलबली मची हुई है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इस बारे में कहा कि 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेल की शर्त की विवशता पर नैतिकता का आवरण डालने की कोशिश की है।'
इस्तीफा देना ही था तो 48 घंटे की आवश्यकता क्यों?
'लेकिन उनके ढोंग को जनता समझ रही है, जनता यह जानती है कि अगर अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना ही था तो उन्हें 48 घंटे की आवश्यकता क्यों है? दिल्ली की हालत जर्जर हो रही है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने कोई काम नहीं किया है, केवल प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार किया है।'












Click it and Unblock the Notifications