भगवान बालाजी के दर्शन के लिए तिरुपति जाएंगे अरविंद केजरीवाल
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 14 नवंबर को अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर वे भगवान बालाजी के चरणों में शीश नवाकर देशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, यह यात्रा उनके लिए बहुत विशेष है और वे भगवान बालाजी से दिल्लीवासियों की रक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार हमेशा दिल्लीवासियों के भले के लिए काम कर रही है और इस यात्रा के दौरान वे भगवान से आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त करेंगे।

केजरीवाल ने कहा, तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के दौरान उनका मन पूरी तरह से शांति और आस्था से भरपूर होगा। उन्होंने यह भरोसा जताया कि इस यात्रा से उन्हें और उनके परिवार को आध्यात्मिक शांति मिलेगी और वे दिल्लीवासियों की भलाई के लिए और अधिक समर्पित होकर काम करेंगे।
बता दें कि हाल ही में आप सुप्रीमो ने वैष्णों देवी के दर्शन करने जम्मू गए थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और अन्य सहयोगी मौजूद रहें।












Click it and Unblock the Notifications