Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल पर हो सकता है हमला! खालिस्तानियों की साजिश उजागर, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला होने की आशंका जताई गई है। खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि पंजाब बेस्ड खालिस्तानी आतंकी केजरीवाल को निशाना बना सकते हैं। इस अलर्ट के बाद उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई है। फिलहाल, अरविंद केजरीवाल को Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है, लेकिन इस नई जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस को इस मामले में अलर्ट रहने को कहा गया है। VVIP सुरक्षा के चलते पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है, लेकिन इस नई सूचना ने सुरक्षा उपायों को और कड़ा कर दिया है।

केजरीवाल पर कब-कब हुए अटैक?
अरविंद केजरीवाल पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। कुछ घटनाओं में उन्होंने खुद को घायल होते हुए भी देखा है।
- 2019 में थप्पड़ कांड: सुल्तानपुरी में रोड शो के दौरान एक व्यक्ति ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा था।
- 2018 में मिर्च पाउडर हमला: दिल्ली सचिवालय में एक व्यक्ति ने केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंका था।
- 2016 में जूता फेंका गया: एक व्यक्ति ने ऑड-ईवन स्कीम से नाराज होकर उन पर जूता फेंका।
- 2016 में पंजाब में हमला: लुधियाना में उनकी गाड़ी पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला हुआ, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।
- 2014 में स्याही और अंडे का हमला: लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी और गुजरात में उन पर अंडे और स्याही फेंकी गई।
क्यों बढ़ रही है हमले की आशंका?
दिल्ली विधानसभा चुनाव और केजरीवाल की सक्रिय राजनीति के चलते उनके खिलाफ साजिशें बढ़ती नजर आ रही हैं। खालिस्तानी आतंकियों का नाम इस मामले में सामने आना चिंताजनक है। इससे पहले भी केजरीवाल को राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से निशाना बनाया गया है।
सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए?
केजरीवाल की Z प्लस सिक्योरिटी को और मजबूत किया गया है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस अलर्ट को लेकर सतर्क हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली HC ने नामांकन के लिए AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन को हिरासत में पैरोल की दी अनुमति












Click it and Unblock the Notifications