इस बिल के खिलाफ समर्थन करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को दिया धन्यवाद
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उपराज्यपाल को सत्ता सौंपने वाले केंद्र के बिल के खिलाफ उनके समर्थन में आने के लिए धन्यवाद दिया। केजरीवाल ने कहा कोई भी भारत और उसके लोकतंत्र का समर्थन करता है वह इस कानून का समर्थन नहीं कर सकता है। इसके साथ ही ट्वीट करके केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों में ममता बनर्जी की "शानदार जीत" के लिए शुभकामनाएं दी।

केजरीवाल ने लिखा "केंद्र के असंवैधानिक कदम के खिलाफ दिल्ली के लोगों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दीदी। जो कोई भी भारत और उसके लोकतंत्र का समर्थन करता है, वह इस विधेयक का समर्थन नहीं कर सकता है। मुझे उम्मीद है कि भाजपा सरकार इस विधेयक को वापस लेगी। केजरीवाल ने आगे लिखा कृपया अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मैं आपकी शानदार जीत के लिए भी प्रार्थना करता हूं।" चुनाव आ रहे हैं।
ममता बनर्जी ने केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021 के लिए समर्थन दिया और लिखा था "मुझे यह कहते हुए खेद है कि मैं प्रधान मंत्री जी, मैं आपकी कुर्सी का सम्मान करती हूं, लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप चाहते हैं कि लेफ्टिनेंट गवर्नर के पास चुने हुए मुख्यमंत्री से अधिक शक्तियां हों। मैं इसकी निंदा करती हूं और मुझे लगता है कि इस देश का हर लोकतांत्रिक नागरिक इसका विरोध करेगा।" मैं अरविंद केजरीवाल और निर्वाचित सरकार का समर्थन करता हूं, लेकिन मैं एक नामित व्यक्ति का समर्थन नहीं कर सकती।
बता दें GNCTD (संशोधन) विधेयक, 2021 सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा लोकसभा में पेश किया गया था। विधेयक के अनुसार, शहर में "सरकार" का अर्थ "उपराज्यपाल" होगा जो कि विधानसभा द्वारा बनाए गए किसी भी कानून के संदर्भ में होगा। यह विधेयक दिल्ली सरकार के लिए यह भी आवश्यक है कि वह किसी भी कार्यकारी कार्रवाई से पहले एलजी की राय ले।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications