Delhi Service Act को लेकर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, अधिकारियों पर लगाया आदेश ना मानने का आरोप
Arvind Kejriwal News: दिल्ली सेवा अधिनियम (Delhi Service Act) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने सिविल अधिकारियों पर आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सेवा अधिनियम अधिकारियों को चुनी हुई सरकार के आदेशों के खिलाफ "खुले तौर पर विद्रोह करने का लाइसेंस" देता है।

अफसरों की बगावत की कई मंत्रियों की शिकायत के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार को जमकर घेरा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सेवा अधिनियम ने अधिकारियों को दिल्ली की चुनी हुई सरकार के लिखित आदेशों के खिलाफ खुलेआम विद्रोह करने का लाइसेंस दे दिया है।
केजरीवाल का बयान दिल्ली की मंत्री आतिशी के आरोप के बाद जब प्रमुख सचिव (वित्त) एसी वर्मा ने उनके निर्देश का पालन करने से इनकार कर दिया है।
केजरीवाल ने लिखा- "दिल्ली सेवा अधिनियम अधिकारियों को निर्वाचित सरकार के लिखित आदेशों के खिलाफ खुले तौर पर विद्रोह करने का लाइसेंस देता है। अधिकारी निर्वाचित मंत्रियों के आदेशों को मानने से इनकार करने लगे हैं।"
केजरीवाल ने आगे लिखा कि क्या कोई राज्य, देश या संस्था ऐसे हालात में काम कर सकती है? यह अधिनियम दिल्ली को नुकसान पहुंचाएगा, और यही भाजपा चाहती है। इस अधिनियम को जल्द से जल्द रद्द करने की जरूरत है।
इससे पहले दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा था कि अफसरों के बग़ावत की जो बात कही थी वो सच होता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में Chief Secretary के बाद, अब Finance Secretary ने भी एक 40 पेज की चिट्ठी लिखकर, चुनी हुई सरकार के आदेश मानने से इंकार कर दिया है। दिल्ली सर्विसेज एक्ट का हवाला देकर, सरकार के तमाम काम रोकने की कोशिश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications