जेल लौटने से पहले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल का दावा- 4 जून को नहीं जीतेगी भाजपा

21 दिन की अंतरिम जमानत की अव‍धि समप्‍त होने के बाद अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आज रविवार को तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे। जेल में वापसी से पहले आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जेल में डाल दिया गया।

delhi cm

Recommended Video

    जेल लौटने से पहले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल का दावा- 4 जून को नहीं जीतेगी भाजपा

    बता दें अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने से पहले AAP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्‍होंने एग्जिट पोल को "फर्जी" बताया, जिसमें पीएम मोदी के लिए तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी की गई थी और कहा कि भाजपा 4 जून में सत्ता में नहीं लौटेगी।

    बता दें 4 जून को लोकसभा चुनाव के तहत मतगणना होगी और चुनाव आयोग इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित करेगा। 1 जून को सात चरण के तहत लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्‍न हो चुका है जिसके बाद देश के लगभग 12 एग्जिट पोल ने भाजपा के नेतृत्‍व वाले एनडीए गठबंधन को 300 से काफी अधिक सीटों पर जीत की भविष्‍यवाणी की है लेकिन विपक्षी इंडिया गठबंधन ने इस एग्जिट पोल को मोदी का खरीदा हुआ एग्जिट पोल करार दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+