Arvind Kejriwal Surrender: सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ में किया आत्मसमर्पण, बोले- पता नहीं कब लौटूंगा
Arvind Kejriwal Surrender: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम तिहाड़ जेल में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत 1 जून को समाप्त हो गई थी जिसके बाद कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्हें 2 जून को पुलिस के सामने आत्मसर्पण करना था।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई का लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत 1 जून तक दी थी। साथ ही 2 जून को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था।

केजरीवाल ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रविवार शाम जेल में पुसिल के सामने सरेंडर कर दिया। जेल में सरेंडर करने से पहले सीएम केजरीवाल ने स्वयं को भगत सिंह का चेला बताया। इसके साथ ही कहा उन्हें नहीं पता कि वो कब जेल से वापस लौंटेगे।
सीएम केजरीवाल दोपहर लगभग 3 बजे अपने बूढ़े माता पिता का पैर छूकर उनका आर्शीवाद लेकर घर से निकले। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में हनुमान मंदिर में दर्शन किए और राजघाट गए और महात्मा गांधी की समाधि पर शीश नवाया।
राजघाट से निकलने के बाद सीएम केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने यहां पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और दावा किया कि वो जेल से अपनी आम आदमी पार्टी चलाएंगे। उन्होंने कहा मुझे आप की चिंता नहीं है मुझे देश की चिंता हैं जहां पर भाजपा की तानाशाही चल रही है।
केजरीवाल द्वारा जेल में सरेंडर करने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा सीएम केजरीवाल ने जेल जाने से पहले कहा है कि कितना समय लगेगा यह नहीं पता लेकिन सरकार, पार्टी और देश को बचा कर रखना है।
वहीं दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "जिस तरह से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया। चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दी थी। आज अरविंद जी दोबारा जेल जा रहे हैं, हमें उम्मीद है कि वे दोबारा जेल से वापस आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications