राम राज्य की परिकल्पना कब होगी पूरी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया
Arvind Kejriwal: अरुणा आसिफ अली अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मरीजों से मुलाकत की। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने नए ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण भी किया। अपने निरीक्षण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, राम राज्य की चर्चा की जाती है, मैं यह तो नहीं कह सकता की हम राम राज्य की करीब पहुंच सकते है। पर हम राम राज्य की परिकल्पना करें तो मैं समझता हूं कि उसके अंदर दो चीजें जरूर होनी चाहिए।

सीएम केजरीवाल ने बोलते हुए कहा कि एक अच्छी शिक्षा-फ्री शिक्षा...अच्छा इलाज-फ्री इलाज। सीएम केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा और इलाज सभी के लिए फ्री होना चाहिए, चाहे वह अमीर हो या गरीब हो। सबको एक जैसा अच्छा इलाज मिलना चाहिए। एक जैसी सभी को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, उस तरफ हमारी सरकार काम करने की कोशिश कर रही है।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कि ये जो नया ब्लॉक बना है, मैं समझता हूं कि हमारे मकसद की तरफ यह एक और कदम है। इस दौरान उन्होंने PWD को बधाई दी। साथ ही, कहा कि दिल्ली के हेल्थ सिस्टम की चर्चा पूरे देश के अंदर होती है। दिल्ली देश की राजधानी है। इसलिए पूरे देश भर से लोग दिल्ली आते हैं। यह अच्छी बात है। आने चाहिए।
इस दौरान उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार सारा फोकस शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिल्ली में बड़े स्तर पर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 10 हजार बेड होते थे। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 11 नए अस्पताल बन रहे है। इतना ही नहीं, पुराने अस्पतालों में नए ब्लॉक बन रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications